Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जादूगर आंचल का कला रत्न पुरस्कार से सम्मान, मीडिया परिवारों ने देखा एक साथ शॊ

जादूगर आंचल का कला रत्न पुरस्कार से सम्मान, मीडिया परिवारों ने एक साथ देखा मैजिक शो

कोटा। ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन कोटा द्वारा शहर के मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों के लिए मयूर सिनेमा हॉल में विश्व विख्यात जादूगर आंचल का लाइव मैजिक शो और मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया है। जादूगर आंचल मैजिक शो के डायरेक्टर गिरधारी कुमावत ने बताया की एसोसिएशन के कोटा जिलाध्यक्ष रवि सामरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एस.के. सिंह (कुलपति, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा) और विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय सरदाना (वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व प्रिंसिपल न्यू मेडिकल कॉलेज कोटा) मौजूद रहे। विशेष आमंत्रित अतिथि गजेंद्र व्यास (अध्यक्ष प्रेस क्लब कोटा), अनुराग भटनागर (उप वन्य जीव संरक्षक कोटा), रंगलाल मेहता (वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व शिक्षा अधिकारी कोटा), जीडी पटेल (वरिष्ठ समाजसेवी), अरुण भार्गव (पूर्व अध्यक्ष एवं मजिस्ट्रेट बाल कल्याण समिति कोटा), जी.एस भारती (संभागीय अध्यक्ष पत्रकार प्रेस परिषद कोटा संभाग) उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार विजेता आर्यन सिंह और गूगल गर्ल तेजस्विनी और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन भी शामिल हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन जूनियर अन्नू कपूर और युवा वक्ता नयन प्रकाश गांधी ने किया। कार्यक्रम में आइमा जिला कमेटी द्वारा अतिथियों का मोतियों की माला, पगड़ी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर पत्रकारों के बच्चों को 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए नगद प्रोत्साहन राशि सौंपी गई। कार्यक्रम में जादूगर आंचल को कला रत्न सम्मान से सम्मानित भी किया गया। मोटिवेशनल सेमिनार के तहत् सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संकल्प भी लिया कुलपति ने सभी को शपथ भी कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles