Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विभिन्न इकाइयों में एक्स-रे स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर आयोजित

भारत सिंह चौहान

कोटा। भारत सरकार के “टी.बी. मुक्त भारत” लक्ष्य के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय गहन क्षय उन्मूलन अभियान की श्रृंखला में पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल द्वारा अपनी विभिन्न इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि वरिष्ठ अनुभाग अभियंता/संकेत/दक्षिण, कोटा के कार्यालय में कर्मचारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्री नारायण सिंह द्वारा 65 रेलकर्मियों को टी.बी. के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी सम्पन्न किया गया।

इसी अभियान के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे,स्वास्थ्य इकाई, तुगलकाबाद में टी.बी. स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के एक्स-रे किए गए तथा कुल 45 व्यक्तियों की जाँच की गई। कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार जैन द्वारा टी.बी. के लक्षण, बचाव, जाँच एवं समय पर उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित सभी को “टी.बी. मुक्त भारत” बनाने की शपथ दिलाई गई।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles