Monday, October 12, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: अवैध दरवाजे बंद, अतिक्रमणकारियों को FIR की चेतावनी

कोटा। आयुक्त महोदय बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार  सोमवार को कोटा विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम सकतपुरा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई नाव चौराहे से नान्ता तिराहा की ओर जाने वाली नहर के समानांतर सड़क के पास की गई, जहां थर्मल की दीवार तोड़कर अवैध रूप से दरवाजे निकालकर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

प्राधिकरण के सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि ये अवैध दरवाजे रोड सीमा में निकाले गए थे, जिससे लगातार दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। संबंधित अतिक्रमणकारियों को पहले मौखिक रूप से समझाइश दी गई तथा नोटिस जारी कर व्यवसायिक गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद पालन नहीं होने पर पुनः तीन दिन का नोटिस जारी किया गया।

प्राधिकरण की सख्ती के बाद अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अवैध दरवाजे बंद कर व्यवसायिक गतिविधियां रोक दीं।

आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कोटा विकास प्राधिकरण की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, वे स्वेच्छा से कब्जा हटा लें, अन्यथा संबंधित थाने में FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुरेन्द्र शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक हरीश कुमार गुप्ता, मुरलीधर पारेता, पटवारी रामनिवास मेघवाल, अमित कुमार सहित प्राधिकरण का पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद रहा।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles