जीवन पथ पर
———–
इम्तिहान होता इंसा का जीवन-पथ पर,
संघर्षों का मधुर-मिलन है जीवन-पथ पर ।
धैर्य और संयम दर्शाते राह सुगम जो,
प्रेरणास्पदों का दिग्दर्शन ही जीवन-पथ पर ।।
न हताश होना किंचित आगे को बढ़ना,
शनै-शनै सोपान प्रगति के तुम चढ़ना ।
अवरोध गति में आ जायें तो न निराश हो,
स्वाभिमान का सबक निरंतर तुमको पढ़ना ।।
चढ़ जा साथी इसी सफलता के ही रथ पर,
इम्तिहान होता इंसा का जीवन पथ पर ।
इम्तिहान होता इंसा का जीवन-पथ पर,
संघर्षों का मधुर-मिलन है जीवन-पथ पर ।
धैर्य और संयम दर्शाते राह सुगम जो,
प्रेरणास्पदों का दिग्दर्शन ही जीवन-पथ पर ।।
# स्वरचित/मौलिक/सर्वाधिकार सुरक्षित
# बृजेन्द्र सिंह झाला”पुखराज”,
कोटा (राजस्थान)




