Friday, August 21, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के ज्योतिषाचार्य पुरन चन्द सोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भ्रष्टाचार उन्मूलन संस्थान के जिला अध्यक्ष नियुक्त

कोटा। शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं समाजसेवी पुरन चन्द सोनी को अखिल भारत भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान द्वारा जिला कोटा (राजस्थान) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्थान द्वारा भारत भ्रमण के दौरान कोटा प्रवास में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की अनुशंसा से प्रभावित होकर प्रदान की गई।

संस्थान की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि पुरण चन्द सोनी को दो माह के भीतर जिला कोटा की कार्यकारिणी गठित कर इसकी जानकारी केंद्रीय कार्यालय को भेजनी होगी। साथ ही कोटा नगर में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। संस्थान के राष्ट्रीय सूचना प्रसारण मंत्री एवं प्रदेश संयोजक डॉ. श्याम बिहारी दिनकर ने पुरन चंद सोनी को नियुक्ति पत्र दिया

संस्थान ने पुरन चन्द सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन कोटा जिले में सामाजिक सरोकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर गिरिराज महावर, श्याम सुंदर शर्मा, अशफाक अंसारी,मयूर सोनी, राम सोनी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles