Thursday, May 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मंडी यार्ड नंबर 2 में किसानों से खुली लूट! मशखोरों द्वारा 8% अवैध ‘आढ़त’ की वसूली का पर्दाफाश, किसानों ने घेरा मंडी दफ्तर

भारत सिंह चौहान

कोटा/अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों के साथ मंडी में ही अन्याय का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ यार्ड नंबर 2 में फूल बेचने आने वाले गरीब किसानों से मशखोरों द्वारा जबरन 8 प्रतिशत ‘आढ़त’ यानी कमीशन वसूला जा रहा है, जिसने इन फूल उत्पादक किसानों की कमर तोड़ दी है। आसपास के दूर-दराज के गांवों से दिन-रात मेहनत कर फूल लेकर मंडी आने वाले इन किसानों का आरोप है कि यहाँ कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे हैं और बिना किसी वैध रसीद या अधिकार के जबरदस्ती मोटा कमीशन काट रहे हैं, जिससे उनकी मेहनत की कमाई पर खुली लूट मची हुई है। पीड़ित किसानों के अनुसार, जब वे इस अवैध वसूली की रसीद मांगते हैं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है, जिससे तंग आकर आज बड़ी संख्या में आक्रोशित किसानों ने एकजुट होकर मंडी दफ्तर का घेराव किया और मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपबीती बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। किसानों के इस भारी आक्रोश और विरोध प्रदर्शन के बाद अब मंडी प्रशासन ने भी सख्त रुख अपना लिया है; अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इन अवैध कब्जाधारियों को पहले ही दो बार नोटिस दिए जा चुके हैं और अब अंतिम चेतावनी के साथ इन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी, ताकि मंडी परिसर में जारी बिचौलियों के इस आतंक और अवैध वसूली को पूरी तरह खत्म किया जा सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles