Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पर्यावरण प्रदूषण और नैतिक मूल्यों के पतन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

कोटा/प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान, लैंड मार्क सिटी, कुन्हाड़ी कोटा में “पर्यावरण प्रदूषण एवं नैतिक मूल्यों का पतन” विषय पर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू के साइंटिस्ट एवं इंजीनियर विंग के चेयरपर्सन तथा विभिन्न टीवी चैनलों के डायरेक्टर राजयोगी ब्रह्माकुमार भारत भूषण भाई जी ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर कोटा शहर के विभिन्न प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारत भूषण भाई जी ने कहा कि आज के समय में धन को ही जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य माना जाने लगा है। भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में मनुष्य नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को पीछे छोड़ता जा रहा है। यही कारण है कि समाज में अशांति, तनाव, भ्रष्टाचार और पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याएँ लगातार बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि यदि पृथ्वी को सुरक्षित रखना है और मानवता का वास्तविक विकास करना है, तो प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों को अपनाना होगा। राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति के अंदर सकारात्मक सोच, आत्मिक शक्ति और श्रेष्ठ संस्कारों का विकास करता है। इससे व्यक्ति का चरित्र निर्माण होता है तथा जीवन में शांति, संतुलन और जिम्मेदारी की भावना आती है।

भारत भूषण भाई जी ने बताया कि देश-विदेश में लाखों लोगों ने राजयोग मेडिटेशन सीखकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अनुभव किए हैं। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं बदलता है, तभी समाज और विश्व परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ता है।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार बंधुओं ने पर्यावरण संरक्षण, युवा पीढ़ी में बढ़ते तनाव, मीडिया की भूमिका तथा आध्यात्मिक जीवन शैली से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न रखे, जिनका भारत भूषण भाई जी ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मक चिंतन से ओत-प्रोत

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles