Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में व्यापारी ने बेटे के किराए के कमरे में लगाई फांसी, आर्थिक तंगी से था परेशान

कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक व्यापारी द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां व्यापारी फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव की बात सामने आई है।

अनंतपुरा थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 52 वर्षीय प्रेम नारायण निवासी रामगंजमंडी के रूप में हुई है। वह पिछले 5-6 वर्षों से मंडी में आढ़त का काम कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे जांच की जाएगी।

मृतक के बेटे विकास ने बताया कि वह कोटा के दीनदयाल नगर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करता है, जबकि परिवार रामगंजमंडी में रहता है। बुधवार सुबह उसके पिता काम का कहकर घर से निकले थे। दोपहर करीब 4 बजे उन्होंने फोन कर बताया कि वह कोटा आ गए हैं और उसके कमरे पर आराम करने जा रहे हैं।

शाम के समय मकान मालिक ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो प्रेम नारायण फंदे पर लटके मिले। बेटे के अनुसार पिता पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे, लेकिन उन्होंने परिवार के किसी सदस्य को आर्थिक परेशानी के बारे में कुछ नहीं बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles