Monday, August 17, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारत तिब्बत सहयोग मंच के कोटा जिला अध्यक्ष कुंजबिहारी गौतम मनोनीत

भारत सिंह चौहान

कोटा । भारत तिब्बत सहयोग मंच के चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष अरविंद कौशल ने मंच की संगठन रचना के क्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल, क्षेत्रीय संयोजक शशि प्रकाश शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार की सहमति से चित्तौड़ प्रान्त के कोटा जिले के जिला अध्यक्ष पद पर कुंजबिहारी गौतम को मनोनीत किया गया है।गौतम शीघ्र ही जिला कार्यकारणी का गठन करेंगे।

गौतम सामाजिक क्षेत्र में अत्यंत सक्रिय, शिक्षाविद एवं समाजसेवी हैं, वे अनेकों संगठनों में सक्रिय हैं। उन्होंने भाजपा कोटा देहात के जिला महामंत्री एवं गणेश नगर मंडल अध्यक्ष पद को संभाला है। कोटा से ही नगर निगम पार्षद भी रह चुके हैं। अखिल भारतीय गौतम समाज सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी के वर्तमान में संरक्षक एवं पूर्व में कोटा संभाग एवं कोटा जिले के जिला अध्यक्ष रहे हैं।

इसके अतिरिक्त कौशल ने बूंदी जिला अध्यक्ष पद पर हरीराज सिंह हाडा, राजसमंद जिला अध्यक्ष पद पर बेणीराम कुमावत, सलूंबर जिला अध्यक्ष पद पर अनिल कचोरिया एवं डूंगरपुर जिला अध्यक्ष पद पर मुकेश श्रीमाल को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि चित्तौड़ प्रांत के शेष जिलों में भी शीघ्र ही जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शीघ्र जिला कार्यकारणी गठन के निर्देशदिये गये हैँ।

कौशल नें भारत तिब्बत सहयोग मंच के बारे में बताया कि  माननीय इंद्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन में भारत तिब्बत सहयोग मंच एक राष्ट्रव्यापी संगठन है जो तिब्बत की स्वाधीनता और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य चीन की विस्तारवादी नीतियों के प्रति जन-जागरण करना, तिब्बती संस्कृति का संरक्षण और भारत की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना है। यह मंच पूरे देश में सामाजिक और रणनीतिक स्तर पर भारत-तिब्बत संबंधों को प्रगाढ़ करने हेतु निरंतर क्रियाशील है।”

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles