Kota
कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि कोटा के विभिन्न स्कूलों के 100 से ज्यादा बच्चों ने कलर बेल्ट टेस्ट में पार्टिसिपेट किया। ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट व कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन श्रीनाथ पुरम स्टेडियम में किया गया।
इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए टाइल ब्रेकिंग ,किक्स, पंच फाइट का डेमो करके बेल्ट टेस्ट पास किया।जिसमे सक्षम चौहान, शिवांगी अग्निहोत्री दिव्यांश बेनीवाल,दैविक सिंघल,हर्षिता राठौर,हिना साहू,खुशी पालीवाल ने ब्लैक बेल्ट किया। मान्याय राठौर, भूमिका चित्तौडा, आन्या काबरा गौतम, वेरोनिका सिंह, निखिलेश रेड्डी,तृशा मीणा, प्रिंस, मेहूल, वानी कौर, ऐश्वर्य शर्मा, मिलेश भट्ट, वेदिका धाकर, सोहम गहलोत,राधे चांदना ,नमित मालव ,प्रणीत मालव ,गर्वित सोनी ,विधान गुंजल ,याशिका मतवानी, गरिमा शर्मा ने रेड 1 बेल्ट किया। क्रियांश खेलवाल,भव्या खेलवाल,अलीशा कुमावत,देवांशी गहलोत ,ख़ुशी सोलंकी ,निहारिका दीक्षित ,डी कृष्णा , अनुष्का पंचोली ,गौरव सोनी, अनुराग जांगीड़,आईनी शर्मा, युवान मीना, भूपेंद्र सिंह सोलंकी ,दिव्यांशी मीना, क्षितिज मीना ,ऋषिका सागर ,उन्नत शर्मा ,हिमांगी खत्री ,मायरा, हिमांशी ने ग्रीन 1 बेल्ट किया। कुश चित्तौडा, अभ्युत शुक्ला, व्योम, कुँ निधि,अनाया, वेधांश, अनमोल,जनवी,एंजेल,रियांशी,कौस्तुभ,दिव्यांक, सुहान,युवांश,मोहम्मद शाहान,दक्ष ने येलो बेल्ट किया। इस अवसर पर नेशनल रेफ़री अभिषेक कुमार, इंद्रजीत सिंह, आईशानी सक्सेना,दयावंती, हर्षित शर्मा उपस्थित रहे।




