Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अग्रसेन चौराहे पर 511 दीपकों से महाआरती, आतिशबाजी के साथ हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत

कोटा/अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला कोटा द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (नवरात्रि) एवं हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को अग्रसेन चौराहे पर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 511 दीपकों से महाआरती कर नववर्ष का स्वागत किया गया तथा आकर्षक आतिशबाजी से पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया गया।

कार्यक्रम में सम्मेलन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोटा जिला चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल, गोविंद नारायण अग्रवाल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल, जगदीश जिंदल, संदीप अग्रवाल चांदीवाले, मुकेश विजय , जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंघल, उपस्थित रहे।

साथ ही जिला महामंत्री रमेश चंद्र गोयल, प्रदेश मीडिया प्रभारी परमानन्द गोयल, पी पी गुप्ता, कैलाश जैन, पदम गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, सत्यं नारायण अग्रवाल,रवि अग्रवाल , सुरेन्द्र गोयल ,महिला जिलाध्यक्ष शमा गुप्ता महामंत्री स्वाति गर्ग सहित सम्मेलन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस आयोजन के माध्यम से समाजजनों ने एकजुट होकर भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं नववर्ष के स्वागत का संदेश दिया। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम का समापन आतिशबाजी एवं आपसी शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles