Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजस्थान की लोक सांस्कृतिक धरोहरों पर संगोष्ठी का आयोजन आज

-अखिल नामा

बारां /राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान सरकार, राजकीय संग्रहालय बारां एवं इंटैक बारां चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का विषय “राजस्थान की लोक सांस्कृतिक धरोहरें” रखा गया है, जिसमें प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य, वेशभूषा एवं सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से विमर्श होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रप्रकाश सांखला, जिला समन्वयक, गायत्री परिवार, बारां उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश शर्मा एडिशनल को कन्वीनर इंटैक बारां चैप्टर द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामदास शर्मा, कन्वीनर, इंटैक मांगरोल चैप्टर तथा हेमेंद्र कुमार अवस्थी, संग्रहाध्यक्ष, कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

संगोष्ठी का आयोजन 18 मार्च बुधवार को अपराह्न 3 बजे से राजकीय संग्रहालय, बारां में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की लोक सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन एवं भावी पीढ़ी तक इनके महत्व को पहुंचाना है।

आयोजकों ने विद्वानों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, कला-संस्कृति प्रेमियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles