Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जयपुर के 6 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली

राजस्थान के जयपुर में 6 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद उन स्कूलों में बम निरोधक दस्तों के साथ पुलिस पहुंची. स्कूलों को तुरंत खाली करवाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ये धमकी भरे मेल किसने किए.

 

राजस्थान के जयपुर में एयरपोर्ट के बाद अब 6 से ज्यादा स्कूलों को बम उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है. सभी स्कूलों के प्रिंसिपल के ई-मेल आईड पर ये धमकी भरे मेल भेजे गए हैं. इसमें लिखा गया है कि स्कूल की बिल्डिंग में बम है, जो कि फटने वाला है. मेल मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया. तुरंत सभी छात्रों को क्लास से बाहर निकाला गया. फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई

 

सबसे पहले धमकी भरा ई-मेल मोती डंगरी स्थित एमपीएस स्कल को मिला. प्रिंसिपल की सूचना पर बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस मेल करने वाले व्यक्ति की ईमेल आईडी की जानकारी निकाल रही है. पुलिस ने बताया कि कुछ 6 स्कूलों को ऐसी धमकी मिली है. सभी स्कूलों में पुलिस की टीमों को भेजा गया है. हर जगह जांच की जा रही है.

 

पुलिस ने बताया कि मोती डूंगरी स्थित एमपीएस स्कूल को सबसे पहले सोमवार सुबह 6 बजे मेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद बगरू स्थित एमपीएस, माणक चौक, विद्याधर नगर, वैशाली नगर, निवारू रोड स्थित स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली. मालपुरागेट बम्बाला पुलिया स्थित स्कूल में भी बम की सूचना मिली.

 

बता दें, कुछ दिनों से जयपुर एयरपोर्ट को भी उड़ा देने की धमकियां मिल रही हैं. रविवार को भी ऐसा ही कुछ मेल आया था. इसमें कहा गया था कि जयपुर एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा. धमकी के बाद एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों, पुलिस, बम निरोधक दस्ते एक्टिव हो गए. यह छठवीं बार था जब जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इससे पहले 3 मई को भी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. 27 दिसंबर 2023, 16 फरवरी 2024, 26 अप्रैल 2024 और 29 अप्रैल 2024 को भी ऐसे ही धमकी भरे ई-मेल भेजे जा चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles