Monday, August 24, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

चौपाल महिला समूह की बैठक सम्पन्न, कॉलोनी समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श

-अखिल नामा

बारां/भारतीय सांस्कृतिक निधि ( इंटेक) वराह नगरी बारां अध्याय द्वारा प्राचीन ग्राम्य संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के सतत प्रयासों के अंतर्गत गठित चौपाल महिला समूह की एक महत्वपूर्ण बैठक न्यू नाकोड़ा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता चौपाल संयोजक  नीता शर्मा ने की। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने कॉलोनी में व्याप्त विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बुनियादी समस्याओं के कारणों पर गहन विचार-विमर्श किया तथा उनके प्रभावी निवारण हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में डिंपल जयंत, शालिनी, रेणु चौधरी, प्रेमलता ओझा, आरती ओझा, गिनता मीणा, अनसुईया गोयल, इंदु चांदना एवं विद्या देवी ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने स्वच्छता, जल-निकासी, महिला सहभागिता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा सामुदायिक सहयोग जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

अध्यक्षीय उद्बोधन में चौपाल संयोजक नीता शर्मा ने कहा कि चौपाल महिला समूह का उद्देश्य केवल समस्याओं को चिन्हित करना ही नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयासों से उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करना है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे ग्राम्य संस्कृति की मूल भावना को आत्मसात करते हुए सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाएँ।

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि कॉलोनी की प्रमुख समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुँचाने के साथ-साथ जनसहभागिता के माध्यम से समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles