कोटा। शहर स्थित सी.वी. गार्डन योग कक्षा का 23वां स्थापना दिवस उत्सव 18 मार्च को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक किया जाएगा।
इस अवसर पर योग साधक सामूहिक योगाभ्यास करेंगे और कक्षा की स्थापना के 23 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि योग कक्षा पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित कर रही है।
आयोजन से जुड़े सदस्यों ने सभी सम्माननीय योग साधकों और सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित दिनांक और समय का ध्यान रखते हुए योग कक्षा में उपस्थित होकर स्थापना दिवस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने में अपनी सहभागिता दें।






