Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भगवान श्री परशुराम जयंती पर भाजपा कोटा शहर ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया

कोटा 10 मई 2024। भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर कोटा बूंदी लोकसभा प्रत्याशी ओम बिरला जी के मुख्य आतिथ्य, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर द्वारा शौभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शौभायात्रा में ठण्डा पेय वितरित किया गया।

कोटा-बूंदी लोकसभा प्रत्याशी ओम बिरला जी ने भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया पावन पर्व पर समस्त कोटावासियों को हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित की। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा तथा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा की अपने ज्ञान, शौर्य व तपोबल से न्याय की स्थापना करने वाले भगवान श्री परशुराम जी के श्रीचरणों में शत-शत नमन। यह पावन पर्व सभी के जीवन मे अपार सुख, सौभाग्य, और उत्तम स्वास्थ्य सुख लेकर आयें।

शोभायात्रा के स्वागतकर्ता में जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र राही, रितेश चितौड़ा ,सुरभी शाह झामनानी, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, अंजू बाला सेन, हरिहर गौतम, भाजपा नेता विशाल शर्मा, भगवती शर्मा , विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज पुरी, कैलाश गौतम, रामपुरा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, दादाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह हाड़ा, आरके पुरम मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सोनू गौतम, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा ,सोशल मीडिया सहसंयोजक मोनिका माहेश्वरी, रितु शर्मा, तुलसी राम शर्मा , शहजाद अहमद, नारित्य शर्मा, शमशेर परमानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर -कीर्ति माथुर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles