Saturday, February 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दशहरा मैदान फेज-2 पर निगम का सख्त एक्शन: 24 घंटे में अतिक्रमण हटाओ, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

कोटा। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल दशहरा मैदान के फेज-2 में हुए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। निगम प्रशासन ने अतिक्रमण कर बैठे लोगों को 24 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।

नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा मैदान के फेज-2 क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा बजरी का स्टॉक लगाकर तथा अन्य सामान डालकर अवैध कब्जा किया गया है। यह सार्वजनिक स्थल है और यहां किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकर्ताओं को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि वे 24 घंटे के भीतर स्वयं अपना सामान हटाकर मैदान को खाली करें। यदि निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्तियों की होगी।

IMG-20260121-WA0194
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles