Saturday, February 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“हिंदू शिवसेना की कार्यकारिणी का विस्तार, संगठन मजबूती के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति”

कोटा।नागा जी के बगीचे में हिंदू शिवसेना की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक का नेतृत्व जिला प्रमुख राजू सोनी एवं महिला जिला अध्यक्ष आशा सिंह के निर्देशन में किया गया।

बैठक में कोटा उत्तर विधानसभा प्रमुख गोपाल सिंह राजावत, उपप्रमुख दीपक सिंह, महिला सेना रामपुरा मंडल प्रमुख आरती सिंह तथा उप मंडल प्रमुख विनीता परिहार को नियुक्त किया गया।

जिला प्रमुख राजू सोनी ने बताया कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए जिला से लेकर महानगर, मंडल एवं वार्ड स्तर तक अगले छह माह में सभी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हिंदू शिवसेना को मजबूत करने एवं हिंदू धर्म रक्षा के उद्देश्य से कोटा जिले के प्रत्येक मंदिर परिसर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिससे धार्मिक जागरूकता और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में विशेष रूप से हिंदू शिवसेना प्रमुख बजरंग लाल सोलंकी, युवा सेना प्रदेश उपप्रमुख कपिल विजयवर्गीय, युवा सेना सचिव अनुराग विजयवर्गीय, युवा सेना महासचिव मुकेश सोनी, उप संभाग प्रमुख दिनेश लोहार, रघुवीर सिंह हाड़ा, विनोद जैन, शिवा, भक्तलाल सुमन सहित कई कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles