Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा विकास प्राधिकरण ने हटाया अवैध अतिक्रमण, 2 करोड़ से अधिक मूल्य की भूमि मुक्त

कोटा।कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा शिव सागर ग्राम कन्सुआ एवं तेखड़ा, तहसील लाडपुरा स्थित प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण की अतिक्रमण निरोधक टीम ने बुधवार को बाउंड्रीवाल और पत्थरकोट बनाकर किए गए कब्जे को हटाया। सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि की बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक है।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उपायुक्त मालविका त्यागी, तहसीलदार हिम्मत सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, ललित नागर, वृत्ताधिकारी पंचम, उद्योग नगर व विज्ञान नगर थाना पुलिस बल, प्राधिकरण थाना पुलिस, रिजर्व पुलिस लाइन का जाप्ता, भू-अभिलेख निरीक्षक हरीश कुमार गुप्ता, भवानीशंकर कारपेंटर, प्रफुल्ल गोयल, पटवारी रुचिता यादव एवं रोहिणी महावर सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

आयुक्त ममता तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति कोटा विकास प्राधिकरण की भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं, वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा उनके विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles