Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ झरने के बालाजी मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

कोटा। चंबल रिवर फ्रंट के समीप स्थित झरने के बालाजी मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। यह कलश यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर साबरमती, कैथूनीपोल होते हुए झरने के बालाजी मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, श्रद्धालुओं एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया गया।

नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक लोकेश पंडित एवं अशोक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत जलाभिषेक, हवन, पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान विधिवत रूप से संपन्न किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में नियमित धार्मिक गतिविधियां प्रारंभ होंगी, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ मिलेगा। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति से कार्यक्रम भव्य और सफल बन रहा है।तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles