Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

21-22 फरवरी को शौर्य-घाट पर सजेगा “कोटा महोत्सव”, पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

कोटा। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से 21 और 22 फरवरी को “कोटा महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शौर्य-घाट रिवर-फ्रंट पर किया जाएगा।महोत्सव की शुरुआत 21 फरवरी को गोदावरी धाम में श्री गणेश वंदना के साथ होगी। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महोत्सव में मास्टर शेफ प्रतियोगिता, पेट शो, सामूहिक घूमर नृत्य, चंबल महाआरती, सेलिब्रिटी नाइट, हेरिटेज वॉक और कचोरी फेस्ट प्रमुख आकर्षण रहेंगे। वहीं, KST परिसर में फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा कोटा डोरिया फैशन शो, टॉक सेशन एवं फिल्म फेस्टिवल भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे। आयोजन के माध्यम से जिले की सांस्कृतिक, पर्यटन एवं हस्तशिल्प विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles