कोटा/विशाल एज्युकेशन एंड मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कवि गौरी शंकर सोनगरा को साहित्य क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट रचनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गौरी शंकर सोनगरा की रचनाएं समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ साहित्यिक चेतना को भी सशक्त करती हैं। उनकी कविताओं में सामाजिक सरोकार, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति देखने को मिलती है।
सोसायटी पदाधिकारियों ने सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर कवि सोनगरा को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षा, चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






