Saturday, April 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

खेल प्रतिभा को मिला सम्मान: सुनील कुमार साहू को राजस्थान रेडियंस अवार्ड से नवाजा

कोटा।राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में ताज टॉक्स एवं अल्पेश क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान रेडियंस अवार्ड–सीजन 2 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा, कला, संस्कृति, समाजसेवा, मीडिया, नवाचार एवं खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इंटरनेशनल सिल्वर मेडलिस्ट एवं नेशनल पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू को उनके अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय खेल योगदान के लिए स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया तथा उन्हें सेलिब्रिटी अवार्ड ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सुनील कुमार साहू ने पिछले तीन वर्षों में कुल 20 पदक अर्जित किए हैं, जिनमें 12 स्वर्ण पदक शामिल हैं। वहीं, नेशनल गेम्स में लगातार 6 पदक जीतकर उन्होंने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।

समारोह में तमन्ना शर्मा एवं काजल साहू सहित अन्य प्रतिभाओं को भी उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान रेडियंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद् मुकेश पंचोली रहे। वहीं, सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में फिल्म गदर के प्रसिद्ध अभिनेता जान प्रकाश, कलर्स चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक उड़ारियां से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री लवलीन कौर तथा अभिनेता जुनेद हुसैन खान की विशेष उपस्थिति रही।

आयोजन को लेकर ताज टॉक्स की सीईओ आंचल पुरी एवं अल्पेश क्लब के फाउंडर किशोर गिठाला ने संयुक्त रूप से बताया कि राजस्थान रेडियंस अवार्ड उन व्यक्तित्वों को समर्पित मंच है, जो परंपरागत सोच से हटकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं और अपने कर्म से दूसरों को प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल अवार्ड समारोह नहीं, बल्कि प्रतिभा के सम्मान, मेहनत की पहचान और भविष्य निर्माण का उत्सव है।

कार्यक्रम में प्रियव्रत शर्मा, समाजसेवी डॉ. श्रद्धा आर्य सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles