Saturday, April 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा एससी मोर्चा बूंदी ने धूमधाम से मनाई संत शिरोमणि रविदास जयंती

रामावतार राठौर ✍️

बूंदी। भाजपा एससी मोर्चा बूंदी के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा रामदेव मंदिर एवं महावीरानंद शिव वाटिका आश्रम, नैनवा रोड गेट नंबर 6 के पीछे, जनता कॉलोनी में मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में गादीपति आचार्य महावीरानंद जी, शिवप्रसाद जी वर्मा, धनपाल बेरवा, हेमंत तिलकर, हरिओम बेरवा, दीपक कुमार, अजय कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।आचार्य महावीरानंद जी ने अपने संबोधन में महर्षि संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। वहीं शिवप्रसाद जी वर्मा ने बच्चों को अच्छे संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन धनपाल बेरवा ने किया तथा अंत में सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles