Sunday, April 26, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महिला रचनाशीलता का उत्सव: संभागीय महिला रचनाकार सम्मेलन संपन्न

कोटा/राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर की सहभागिता से रंगीतिका साहित्य संस्था द्वारा संभागीय महिला रचनाकार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव डाॅ. बसंत सिंह सोलंकी ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री के विशिष्ट सहायक डाॅ. सूरज सिंह नैगी रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में अकादमी प्रतिनिधि  डाॅ. सरिता जैन (उदयपुर), वरिष्ठ साहित्यकार शील कौशिक (सिरसा, हरियाणा) एवं अक्षयलता शर्मा (जयपुर) उपस्थित रहीं। संस्था की अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी), कार्यकारी अध्यक्ष रीता गुप्ता, सचिव महेश पंचोली एवं कोषाध्यक्ष रेणु सिंह राधे ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

अकादमी सचिव डाॅ. सोलंकी ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे महिला साहित्यकारों के लिए प्रेरणादायी बताया। वहीं मुख्य अतिथि डाॅ. नैगी ने महिला रचनाकारों को मंच प्रदान करने हेतु राजस्थान साहित्य अकादमी एवं रंगीतिका साहित्य संस्था को बधाई दी।

सम्मेलन के चार सत्रों में हाड़ोती अंचल की महिला रचनाकारों द्वारा गद्य-पद्य पर सारगर्भित आलेख प्रस्तुत किए गए।आलेख पाठन श्वेता शर्मा, सुमनलता शर्मा, गरिमा गौतम एवं वैदेही गौतम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महेश पंचोली, प्रीतिमा पुलक, डाॅ. इंदुबाला गौतम एवं अनुराधा शर्मा ने किया।सरस्वती वंदना अदिती शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई।कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ से बड़ी संख्या में महिला रचनाकारों की सहभागिता रही, जिनमें प्रमुख रूप से

रेखा शर्मा, सुलोचना शर्मा, वीणा अग्रवाल, शमा फिरोज, शशी जैन, साधनी शर्मा, अर्चना शर्मा, प्रार्थना भारती, सुशीला जोशी, हिमानी भाटिया, एकता शर्मा, वंदना शर्मा, राधा तिवारी, युगल सिंह गौतम, मीना रावलानी शामिल रहीं।इसके अतिरिक्त अनेक वरिष्ठ साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें जितेन्द्र निर्मोही, प्रभात कुमार सिंहल, योगेन्द्र शर्मा (निदेशक, मदर टेरेसा स्कूल),

रामेश्वर शर्मा, भगवती प्रसाद गौतम, डाॅ. रघुराज सिंह कर्मयोगी, जे.पी. मधुकर, नहुष व्यास, राम शर्मा, हेमराज ‘हेम’, डाॅ. शिवलहरी, नवीन गौतम, रूपनारायण संजय आदि शामिल थे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जो संस्था अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles