जयपुर।राजधानी जयपुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं ‘कैप्टन कूल’ महेन्द्र सिंह धोनी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय संवाद, सादगी और आपसी सम्मान की झलक साफ देखने को मिली।
अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े होने के बावजूद यह मुलाकात संस्कार, विनम्रता और सकारात्मक सोच का प्रतीक बनी। महेन्द्र सिंह धोनी की सहजता और राजीव दत्ता की शालीनता ने उपस्थित लोगों को खासा प्रभावित किया।
इस सौहार्दपूर्ण भेंट की तस्वीरें और चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां लोग इसे प्रेरणादायी और व्यक्तित्व की सुंदर मिसाल बता रहे हैं।






