कोटा/“कोटा टूरिज़्म” के चर्चित लेखक एवं सामाजिक चिंतक परमानन्द गोयल ने अपनी नवीन प्रेरणादायी पुस्तक ‘विचारों की उड़ान’ मध्य प्रदेश के डबरा–ग्वालियर स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के दीपक जैन एवं किरण जैन को ससम्मान भेंट की।
इस अवसर पर दीपक जैन ने गोयल की पूर्व प्रकाशित चर्चित कृति ‘कोटा टूरिज़्म – विज़िट कोटा – यादगार कोटा’ के माध्यम से कोटा के पर्यटन वैभव को व्यापक रूप से प्रस्तुत किए जाने की सराहना की। पुस्तक में संकलित कोटा के मनोहारी पर्यटन स्थलों के आकर्षक चित्रों एवं सजीव प्रस्तुति को देखकर दीपक जैन ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की तथा कोटा की पर्यटन संभावनाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
इस अवसर पर रमेशचंद्र गोयल, सौरभ गोयल एवं दिव्यांशी गोयल भी उपस्थित रहे।
लेखक परमानन्द गोयल ने बताया कि ‘विचारों की उड़ान’ सकारात्मक सोच, आत्मप्रेरणा एवं मानवीय मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाली एक प्रभावशाली प्रेरक कृति है। यह पुस्तक पाठकों को आत्मचिंतन की दिशा में अग्रसर करते हुए जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा सार्थक परिवर्तन लाने की प्रेरणा प्रदान करती है।






