Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वांछित फाउंडेशन दिल्ली और मध्य प्रदेश ने मनाया गणतंत्र दिवस

कोटा/वांछित फाउंडेशन दिल्ली की महिला टीम ने डॉ. सुनीता मेहरोत्रा (संस्थापिका और राष्ट्रीय अध्यक्षा) के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। साथ ही मध्य प्रदेश की महिला उपाध्यक्ष सीमा तिवारी द्वारा भी गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। जहां उन्होंने कोचिंग के बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया।

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है जो भारत की स्वतंत्रता और संविधान की याद दिलाता है। गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 26 जनवरी 1950 को पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगा कर बनाया गया संविधान लागू किया गया था और हमारे देश भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा और उनकी टीम ने फर्स्ट स्टेप विद्यालय के बच्चों संग गणतंत्र दिवस मनाया उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य नैंसी को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया प्रधानाचार्य हर उत्सव को बड़े ही उत्साह के संग संग मानती हैं जिससे बच्चों को हमारे राष्ट्रीय पर्व व अन्य त्योहारों के बारे में पता चलता है। साथ ही साथ विद्यालय के अध्यापकों का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस मनाया। यह कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा अवसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles