Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

उपखंड अंता गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा सहकारी 696 सम्मानित 

कोटा/शिक्षा, स्काउटिंग एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर शिक्षा विभाग कर्मचारी सहकारी सेवा समिति संख्या 696 को ब्लॉक में सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंता में आयोजित उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी द्वारा यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल को प्रदान किया गया। समिति द्वारा क्षेत्र में शिक्षा के विकास, स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु उपलब्ध कराए गए महत्वपूर्ण संसाधनों की सराहना की गई।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

इस अवसर पर तहसीलदार मंजूर अली दीवान, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ममता चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, बीडीओ राधेश्याम भील, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता सक्सेना प्रमुख रूप से मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles