Tuesday, October 20, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महावीर नगर में होटल के बाहर देर रात बवाल: युवक-युवतियों ने डिलीवरी बॉय से मारपीट की, राहगीरों पर फेंकी शराब की बोतलें

कोटा।शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक होटल के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन युवक और दो युवतियों ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इन लोगों ने पहले एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की और जब राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन पर शराब की बोतलें फेंक दीं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हालात बिगड़ते देख महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक-युवतियों को डिटेन कर थाने ले गई।

स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस थाने में परिवाद दर्ज करवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और होटल में हंगामे व सार्वजनिक स्थान पर मारपीट को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles