Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दिल दहला देने वाला हादसा: भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक ट्रैक्टर के नीचे दबा, लोग बनाते रहे वीडियो

कोटा।कनवास–दरा रोड पर मोरुखुर्द स्थित डोब के बालाजी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें ट्रैक्टर चालक नीचे दब गया। हादसे के दौरान चालक मदद के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद कई लोग उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाते नजर आए।

बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली कनवास से दरा की ओर जा रही थी, जबकि एक बाइक सवार दरा से कनवास की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे भूसे से भरी ट्रॉली पलट गई।

हादसे में ट्रैक्टर चालक सुरेश, निवासी इटावा, ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह फंस गया। ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक की लाइव तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

आधा घंटे बाद निकाला गया बाहर

घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद और जेसीबी मशीन की सहायता से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर चालक को बाहर निकाला गया।

इसके बाद घायल चालक को एम्बुलेंस के जरिए कनवास अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार हादसे के बाद चालक के कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया है।

मानवता पर सवाल

यह हादसा न सिर्फ सड़क सुरक्षा बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करता है। गंभीर स्थिति में फंसे चालक को बचाने के बजाय कुछ लोगों का वीडियो बनाना, समाज की सोच पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles