Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राठौर तेली समाज की द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम

रामावतार राठौर ✍️

कोटा/राठौर तेली समाज छावनी, कोटा के तत्वाधान में द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा एवं संगीत में सुंदरकांड का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह पावन आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करता नजर आया।

शोभायात्रा का शुभारंभ चंद्रशेखर महादेव मंदिर, रामचंद्रपुरा से हुआ, जिसमें समाजजनों की भारी सहभागिता रही। यात्रा में सुसज्जित घोड़े, ठाकुर जी की भव्य पालकी, बैंड-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने शोभायात्रा को और भी गरिमामय एवं आकर्षक रूप प्रदान किया।

इसके पश्चात संगीत में सुंदरकांड का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भाव-विभोर होकर प्रभु श्रीराम की भक्ति में सहभागिता निभाई। संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बना।

महोत्सव के माध्यम से राठौर तेली समाज ने अपनी धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles