Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वर्ण-रजत बाजार में सनसनी :_कारीगर निकला शातिर चोर! 761 ग्राम सोना लेकर फरार, CCTV में कैद वारदात

कोटा के स्वर्ण-रजत बाजार में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। एक सराफा व्यापारी का भरोसा उस समय टूट गया, जब उसका कारीगर ही 761 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। चोरी हुए सोने की कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित व्यापारी कपिल सोनी ने इस संबंध में महावीर नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कारीगर पश्चिम बंगाल निवासी इमरान मलिक को कुछ समय पहले ही काम पर रखा गया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने वारदात से पहले मैनेजर की रेकी की और मौका मिलते ही चोरी को अंजाम देकर फरार हो गया। पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

फिलहाल महावीर नगर थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

👉 स्वर्ण-रजत बाजार में इस बड़ी चोरी से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles