Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

देलुंदा में गणतंत्र दिवस पर प्रतिभा सम्मान, फिटनेस हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी का भव्य आयोजन

बूंदी। फिटनेस हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बूंदी ज़िले के ग्राम देलुंदा स्थित राजकीय सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ जनों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शिक्षा, फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

इस अवसर पर लगभग 60 मेधावी बच्चों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया, वहीं समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ जनों का भी सोसाइटी की ओर से सम्मान किया गया। सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों और ग्रामीणजनों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी की प्रेसिडेंट डॉ. रुचि जोहरी ने एक प्रेरणादायक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, बीमारियों से बचाव, फिटनेस और योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए सभी को नियमित योग एवं व्यायाम अपनाने का संदेश दिया।

 

्कार्यक्रम में फिटनेस हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी की कोषाध्यक्ष रितु कंवर सहित नीता सक्सेना, रीना मेवाड़ा एवं रूबी नाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षा, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles