Wednesday, October 21, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षित और सशक्त बालिका ही सशक्त समाज की नींव रखती है: जायसवाल 

कोटा/राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ कोटा दक्षिण की ओर से रविवार को स्थानीय संघ मुख्यालय पर बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में स्थानीय संघ के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, प्रवीण कुमार शर्मा, पायल पंकज एवं ऋषिका आर्य मौजूद थी।

प्रकाश जायसवाल ने बालिका शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित और सशक्त बालिका ही सशक्त समाज की नींव रखती है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देना तथा समाज में उनके महत्व और योगदान को रेखांकित करना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बालिकाएँ आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं।उन्हें समान अवसर एवं सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड संगठन के पदाधिकारियों, गाइड कैप्टन, स्काउट-गाइड सदस्य, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बालिकाएँ उपस्थित रहीं। सभी ने बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में, स्थानीय संघ कोटा दक्षिण की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles