Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

26/11 के रणबांकुरे MARCOS कमांडो हिम्मत सिंह राव के साथ गणतंत्र दिवस पर गर्व का क्षण

कोटा। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान अदम्य शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले वीर MARCOS कमांडो हिम्मत सिंह राव के साथ खड़े होकर फ़ोटो साझा करना गर्व और सम्मान की अनुभूति कराता है।

26/11 के भयावह आतंकी हमले के समय भारतीय नौसेना के विशिष्ट MARCOS कमांडो के रूप में हिम्मत सिंह राव ने आतंकवादियों से मुठभेड़ कर उन्हें मार गिराने तथा सैकड़ों बंधकों को सुरक्षित मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका साहस और बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त होने के पश्चात हिम्मत सिंह राव वर्तमान में कोटा विकास प्राधिकरण में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं और पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा में निरंतर योगदान दे रहे हैं। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर ऐसे वीर सपूत के साथ यह क्षण न केवल व्यक्तिगत गौरव का विषय है, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles