Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजीव गांधी नगर ऑक्सीजोन में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

कोटा,  राजीव गांधी नगर ऑक्सीजोन विकास समिति, कोटा द्वारा, भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज प्रातः ऑक्सीजोन कॉलोनी में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समारोह में भारतीय जनता पार्टी कोटा के जिलाध्यक्ष श्री राकेश जी जैन, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता होटल, फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा संभाग के अध्यक्ष श्री अशोक माहेश्वरी ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.एस.आई. के संस्थापक श्री गोविंदराम मित्तल, मुकुंदरा सरोवर प्रीमियर के मैनेजिंग डायरेक्टर ,श्री संदीप पाड़िया, डॉ. राकेश जायसवाल, डॉ. राजेन्द्र ताखर, डॉ. विनोद दड़िया तथा डॉ. कैलाश धाकड़, डॉ इंद्र खंडूजा,केडीए के राजस्व सलाहकार परमानंद गोयल ने कार्यक्रम में शिरकत की।

ध्वजारोहण के पश्चात,राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान, लोकतंत्र एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बच्चों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे आयोजन और अधिक जीवंत एवं प्रेरणादायक बन गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे—

प्रतीक गोयल अध्यक्ष एडवोकेट हिम्मत सिंह “बालूपा”  महासचिव डॉ. कैलाश धाकड़ कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल सह-कोषाध्यक्ष, अनुपम गुप्ता मीडिया प्रभारी तथा संरक्षक श्री मनोहर लाल गुप्ता,रवि मेहरोत्रा,हेमराज नागर,हेमंत गोयल,हेमंत राठौर,मनीष गौतम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंच का संचालन गौरव शर्मा एवं श्रीमती सोनिया गोयल ने किया

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने में स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ हुआ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles