Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजीव गांधी नगर ऑक्सीजोन कॉलोनी में भव्य ध्वजारोहण, अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार रेनू शर्मा सम्मानित

| गणतंत्र दिवस विशेष✍️

कोटा/राजीव गांधी नगर ऑक्सीजोन विकास समिति, कोटा द्वारा भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज प्रातः ऑक्सीजोन कॉलोनी में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह देशभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कोटा की होनहार बेटी रेनू शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रेनू शर्मा का चयन एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने कथक नृत्य के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर न केवल कोटा बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है। समिति पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने रेनू शर्मा की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रतीक गोयल (अध्यक्ष), एडवोकेट हिम्मत सिंह “बालूपा” (महासचिव), डॉ. कैलाश धाकड़ (कोषाध्यक्ष), राकेश अग्रवाल (सह-कोषाध्यक्ष), अनुपम गुप्ता (मीडिया प्रभारी) तथा संरक्षक मनोहर लाल गुप्ता, रवि मेहरोत्रा, हेमराज नागर, हेमंत गोयल, हेमंत राठौर, मनीष गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

मंच संचालन गौरव शर्मा एवं  सोनिया गोयल द्वारा किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने में स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा।समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों और देश के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles