Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्पीकर ओम बिरला की कोटा को बड़ी सौगात, 67 करोड़ के विकास कार्यों की रखी आधारशिला

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा शहर को एक बड़ी विकासात्मक सौगात देते हुए 67 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर कोटा में अफोर्डेबल हाउसिंग योजना की औपचारिक शुरुआत भी की गई, जिसके तहत 832 आवासों का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का संकल्प है कि हर गरीब के सिर पर पक्का मकान हो। इसी संकल्प को साकार करते हुए कोटा में चरणबद्ध तरीके से करीब 10 हजार आवासों का निर्माण किया जाएगा, जिससे शहर के जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल सके।

उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में कोटा के जगपुरा क्षेत्र में LIG (लो इनकम ग्रुप) और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए आवासों का निर्माण प्रारंभ किया जा रहा है। इस चरण में लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से आवासों का निर्माण होगा। इसके साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए 27 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें, खेल मैदान और सामुदायिक भवनों का भी निर्माण किया जाएगा।

स्पीकर बिरला ने कहा कि यह परियोजना न केवल लोगों को आवास उपलब्ध कराएगी, बल्कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाएगी।

इस अवसर पर विधायक कल्पना देवी, नगर निगम के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने इस योजना को कोटा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके लिए स्पीकर ओम बिरला का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles