Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंता (बारां) आगमन पर अमीन पठान का स्वागत कर इस्तकबाल किया

अंता (बारां)।अंता में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के माननीय अध्यक्ष आमीन पठान साहब के अंता आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, खेल प्रेमियों एवं युवाओं द्वारा पुष्पमालाओं एवं शाल ओढ़ाकर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आमीन पठान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव खिलाड़ियों के सम्मान, संरक्षण और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हेतु हर स्तर पर सहयोग करती रहेगी।

अमीन पठान ने कहा कि राजस्थान की युवा खेल प्रतिभाएं देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखती हैं, आवश्यकता है उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर रिजवान खान, जाकिर मंसूरी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, मुस्तफा खान पूर्व चेयरमैन, अंता, अशरफ देशवाली उपाध्यक्ष काँग्रेस कमेटी,हाजी रसूल मोहम्मद,मल्लू भाई ,शाहिद कुंडी पूर्व जिलाध्यक्ष काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ,शाहिद इकबाल भाटी जिलाध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, सत्येन्द्र कुमार गोयल प्रदेश सचिव खेल प्रकोष्ठ, महेंद्र कुमार योगी, मुजाहिद खान,दानिश खान ,शेरू खान, शेख आरिफ अनवर, तारिक मोहम्मद ,बुंदू अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों ने स्वागत कर इस्तकबाल किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles