Thursday, July 30, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजेश बिरला ने किया पुस्तक ‘हाड़ौती गौरव सम्मान–2026’ का विमोचन

कोटा / न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘हाड़ौती गौरव सम्मान–2026’ समारोह की स्मृतियों और सम्मानित प्रतिभाओं के योगदान को सहेजने के साथ – साथ नई प्रतिभाएँ उभर कर सामने आए इस उद्देश्य से परमानन्द गोयल द्वारा लिखित एवं सम्पादित विशेष पुस्तक का आज विमोचन किया गया।

रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेशाध्यक्ष एवं नागरिक सहकारी बैंक कोटा के अध्यक्ष राजेश बिरला ने इस पुस्तक का विमोचन किया। उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन राजा राममोहन राय राष्ट्रीय एजेंसी से आइएसबीएन क्रमांक भी प्राप्त हो चुका है।

समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत

पुस्तक के लेखक एवं संपादक परमानन्द गोयल को बधाई देते हुए श्री बिरला ने कहा “यह स्मारिका हाड़ौती अंचल की उन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगी जो अक्सर मुख्यधारा से ओझल रह जाती हैं। यह पुस्तक केवल कार्यों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि समाज सेवा की अलख जगाने का एक माध्यम है।”

उन्होंने न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 5 जनवरी को आयोजित समारोह और अब यह पुस्तक, समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना को बढ़ावा देने वाले कदम है।

पुस्तक के लेखक परमानन्द गोयल के अनुसार , इस पुस्तक में हाड़ौती के चारों जिलों – कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ की इस वर्ष सम्मानित विभूतियों के विशिष्ट कार्यों के साथ आयोजित भव्य कार्यक्रम की झलकियों को भी संजोया गया है । यह पुस्तक आने वाले समय में समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करेगी।

हाड़ौती गौरव सम्मान – 2026 के कार्यक्रम संयोजक के के शर्मा ‘ कमल ‘ तथा संरक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि गोयल की यह सातवीं पुस्तक है । इससे पूर्व की पुस्तकों में ‘कोटा टूरिज्म ‘ तथा ‘ विचारों की उड़ान ‘ विशेष रूप से चर्चित रही है ।

गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर के.के. शर्मा ‘कमल’, देवेन्द्र सिंह चौहान, राजीव गाँधी नगर ऑक्सीजोन विकास समिति के अध्यक्ष प्रतीक गोयल एवं संरक्षक मनोहर लाल गुप्ता तथा राधेश्याम मित्तल सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles