Wednesday, July 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

घोसी समाज कोटा को मिला नया नेतृत्व, इरफान हुसैन सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत

कोटा | जंगली शाह बाबा महफिल खाने में आज मुस्लिम घोसी समाज कोटा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों, बुजुर्गों एवं युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सर्वसम्मति से इरफान हुसैन घोसी को घोसी समाज कोटा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में सुल्तान भाई, बब्बर भाई, हाजी युसुब भाई, सबराती भाई, उस्मान भाई, हाजी उमरदीन भाई, हाजी नसरू भाई, हाजी मुंशी, मद्दा भाई, हुसैन भाई, अब्बू भाई, अली मोहम्मद भाई, हाजी सुल्तान भाई, बब्बरी भाई, शाकिर भाई, जाकिर भाई, सुभान भाई, ख़्वाजू भाई, कल्लू भाई सहित बड़ी संख्या में समाज के बुजुर्ग एवं नौजवान मौजूद रहे।

अध्यक्ष चुने जाने पर समाज बंधुओं ने इरफान हुसैन को माला पहनाकर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में उन्हें 15 दिनों के भीतर कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर सुल्तान भाई द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निस्वार्थ भाव से समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles