Thursday, July 30, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में चोरी की बढ़ती वारदातों पर व्यापारियों का आक्रोश, पंकज बागड़ी ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

कोटा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। चोरी की सूचना पर होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ोती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी पीड़ित दुकानदार रोहित गोयल से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हाल ही में फलोदी मार्ट में हुई चोरी की घटना का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है और इसके बाद दूसरे थाना क्षेत्र में कुछ ही मीटर की दूरी पर एक और चोरी की वारदात होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

पंकज बागड़ी ने कहा कि सबसे हैरानी की बात यह है कि पुलिस अब तक इस मामले में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर पाई है। पंकज बागड़ी ने कहा कि यदि *पुलिस डाली-डाली पर है, तो चोर भी पत्ते-पत्ते पर हैं।* उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाए

पीड़ित दुकानदार बार-बार थानों के चक्कर काट रहा है, लेकिन इसके बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि इससे अपराधियों के हौसले और मजबूत हो रहे हैं।

उन्होंने सीटी एसपी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उच्च स्तर पर पुलिस बेहतर प्रयास कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर सख्ती की कमी साफ नजर आ रही है। पंकज बागड़ी ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई हो और ऐसे सख्त कानून बनाए जाएं, ताकि आरोपी पकड़े जाने के बाद भी आसानी से जेल से बाहर न आ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles