Thursday, July 30, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का कोटा आगमन, श्रीराम कथा को लेकर उत्साह

कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री के श्रीराम कथा वाचन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार से तीन दिन तक श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। कथा 23 से 25 जनवरी तक मोड़क थाना क्षेत्र के गुंदी गांव में आयोजित की जाएगी।

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के कोटा पहुंचने पर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भक्त उनके स्वागत के लिए पहुंचे। फूलों के साथ स्वागत करते हुए कई भक्त उनसे मिलने के लिए उनकी गाड़ी के पीछे दौड़ते नजर आए, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने नियंत्रित किया।

कथा से एक दिन पहले गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कृषि उपज मंडी समिति रामगंजमंडी से शुरू हुई यह यात्रा करीब 4 किलोमीटर का सफर तय करते हुए शाम 6 बजे खैराबाद मेला स्थल पर पहुंचेगी। कलश यात्रा में महिलाओं की संख्या इतनी अधिक रही कि बागेश्वर धाम की ओर से नि:शुल्क दिए गए कलश भी कम पड़ गए। महिलाएं केसरिया साड़ियों में सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुईं।

रामगंजमंडी शहर को विशेष रूप से सजाया गया है। यात्रा मार्ग पर केसरिया झंडे, पताकाएं और आकर्षक स्वागत द्वार लगाए गए हैं। डीजे पर चल रहे भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ते रहे, वहीं लोग अपने घरों की छतों से कलश यात्रा का दर्शन करते नजर आए।

कलश यात्रा के स्वागत के लिए शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर भी रामगंजमंडी पहुंचे। भक्ति संगीत के माहौल में वे भी स्वयं को रोक नहीं पाए और भक्तों के साथ भजनों पर झूमते दिखाई दिए।

वहीं अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ के अवसर पर आज शाम श्रीराम दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल होंगे। कथा स्थल पर दीपदान के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles