कोटा/वर्ल्ड रॉ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता वियतनाम में आयोजित हुई । जिसमें झालावाड़ के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड मेडल के साथ दो वर्ल्ड स्ट्रांग मेन के टाइटल भी अपने नाम किए। वर्ल्ड रॉ पावर लिफ्टिंग के सचिव गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यूथ आयु वर्ग में इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अंगद जीत सिंह ने 2 गोल्ड मेडल के साथ वर्ल्ड स्ट्रांग मेन का टाइटल जीता। वहीं सब जूनियर आयु वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन बलराज सिंह ने 2 गोल्ड मेडल के साथ वर्ल्ड स्ट्रांग मेन का टाइटल जीता। वहीं सीनियर आयु वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन सरखेड़ी सरपंच ने 1 गोल्ड मेडल जीते। वहीं मास्टर्स आयु वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जीवन खटीक ने 1 गोल्ड मेडल जीते। वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग में निर्णायक व रॉ पावर लिफ्टिंग इंडिया की अध्यक्ष मनप्रीत कौर का व खिलाड़ियों के दिल्ली पहुंचने पर खेल प्रेमियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। आधी रात में पहुंचे खिलाड़ियों का एयरपोर्ट के बाहर खेल प्रेमियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं सुबह कोटा पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर भी खिलाड़ियों का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया।






