Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भरपूर शॉपिंग से सिद्ध हुई ‘स्वयंसिद्धा’, लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन में महिलाओं के उद्यम को मिला नया आयाम

-कीर्ति माथुर✍️

कोटा।लघु उद्योग भारती महिला इकाई कोटा द्वारा आयोजित ‘स्वयंसिद्धा’ लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन का अंतिम दिवस रविवार को झालावाड़ रोड स्थित संस्कृति बैंक्वेट हॉल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रदर्शनी के अंतिम दिन सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी और कोटावासियों ने जमकर खरीदारी कर महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन दिया।

महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती चंदानी पोद्दार ने बताया कि रविवार को प्रदर्शनी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कोटा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आए खरीदारों ने फैशन, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, होम डेकोर और लाइफस्टाइल उत्पादों की भरपूर शॉपिंग की। उन्होंने बताया कि इस एग्ज़ीबिशन के आयोजन में पारस ज्वेल्स एवं ओरिया ज्वैल्स का विशेष सहयोग रहा।

पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शशि मित्तल ने बताया कि कोटा सहित प्रदेश के अन्य शहरों से आई महिलाओं ने अपने हस्तनिर्मित और स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित किया, जिससे महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच मिला।

सचिव श्रीमती निहारिका गुप्ता ने बताया कि अच्छी बिक्री से सभी स्टाल धारक अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने अगले वर्ष भी स्वयंसिद्धा एग्ज़ीबिशन में भाग लेने का भरोसा जताया।

कार्यसंचालक श्रीमती रजनी मित्तल ने जानकारी दी कि लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से सभी एक्ज़िबिटर्स के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान हर दो घंटे में लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें आरएस मित्तल क्लासेज की ओर से ₹1500 मूल्य के उपहार प्रदान किए गए, जिससे खरीदारों में खासा उत्साह रहा।

स्टाल इंचार्ज श्रीमती शीलू जैन ने बताया कि दो दिवसीय एग्ज़ीबिशन में अनुमानित ₹50 लाख रुपये का व्यवसाय हुआ और देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने बताया कि स्वयंसिद्धा में कैलोरी ब्रेड, हेल्थी चॉइस पोहा एवं सुकल्प ब्यूटी का भी विशेष सहयोग रहा। पूरी प्रदर्शनी का सफल समन्वय कैलाशा इवेंट्स द्वारा किया गया।

स्वयंसिद्धा एग्ज़ीबिशन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि महिला उद्यमिता, स्वदेशी उत्पाद और शहरवासियों का सहयोग मिलकर आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत नींव रख सकते

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles