Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“स्वर्ण-रजत मार्केट में मंगलसूत्र चोरी का खुलासा, त्वरित पुलिस कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार”

कोटा।कोटा के स्वर्ण-रजत मार्केट में मंगलसूत्र चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मंगलसूत्र सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग के अध्यक्ष पंकज बागड़ी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम से कोटा सिटी एसपी को अवगत कराया।

पंकज बागड़ी द्वारा दी गई सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी के निर्देश पर रामपुरा कोतवाली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। थानाधिकारी श्री महेंद्र कुमार मारु के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से चोरी गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया।

इस सफल कार्रवाई पर व्यापारिक संगठनों में संतोष और प्रसन्नता का माहौल देखा गया। होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग के अध्यक्ष पंकज बागड़ी, स्वर्ण-रजत मार्केट अध्यक्ष कपिल सोनी, पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष पवन दुआ सहित समस्त व्यापारियों ने कोटा शहर पुलिस और रामपुरा कोतवाली थानाधिकारी श्री महेंद्र कुमार मारु का आभार व्यक्त किया।

पंकज बागड़ी ने कहा कि थानाधिकारी श्री महेंद्र कुमार मारु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिस तेजी और प्रभावी ढंग से मामले का खुलासा किया है, वह सराहनीय है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सक्रिय कार्यशैली से न केवल व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, बल्कि आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास भी और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार की त्वरित और निष्पक्ष पुलिस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और व्यापारी निडर होकर अपना व्यवसाय कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles