Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केडीए में भूमि आवंटन के अहम फैसले, आयुक्त ममता कुमारी तिवारी की अध्यक्षता में 13वीं बैठक संपन्न

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) कार्यालय में आयुक्त ममता कुमारी तिवारी की अध्यक्षता में भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की 13वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न समाजों, विभागों एवं राजकीय संस्थानों से प्राप्त भूमि आवंटन और भूमि निस्तारण से जुड़े प्रकरणों पर गहन विचार-विमर्श कर नियमानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संबंधित बालिका छात्रावास हेतु भूमि के पुनर्गठन के प्रकरण पर चर्चा की गई। लगभग 1674 वर्गमीटर भूमि से जुड़े प्रस्ताव पर विचार के बाद नियोजन शाखा को संशोधित साइट प्लान जारी करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में राजस्थान राज्य भंडार व्यवस्था निगम, जयपुर द्वारा कोटा जिले में गोदाम निर्माण के लिए मांगी गई भूमि के प्रकरण पर विचार हुआ। ग्राम रानपुर एवं बावड़ीखेड़ा से पाचनकुई मार्ग पर स्थित लगभग 53,458 वर्गमीटर भूमि के आवंटन प्रस्ताव को राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु भेजने का निर्णय लिया गया।

बैठक में घुमंतू जाति उत्थान न्यास, जयपुर द्वारा कोटा शहर में घुमंतू जाति के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय संचालन हेतु भूमि आवंटन के प्रकरण पर भी चर्चा हुई। विनोबा भावे नगर योजना में विद्यालय के लिए आरक्षित लगभग 11,354 वर्गमीटर भूमि आवंटन के प्रस्ताव को राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा कुन्हाड़ी-नांता रोड क्षेत्र में नवीन अग्निशमन केंद्र की स्थापना हेतु लगभग 1,698 वर्गमीटर भूमि आवंटन के प्रकरण को भी राज्य सरकार की स्वीकृति के लिए अग्रेषित किया गया।

बैठक के दौरान आयुक्त ममता कुमारी तिवारी ने निर्देश दिए कि भूमि आवंटन एवं निस्तारण से जुड़े सभी प्रकरणों में पारदर्शिता, नियमों की पूर्ण पालना और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में प्राधिकरण सचिव श्री मुकेश कुमार चौधरी, उपायुक्त  हर्षित वर्मा,  मालविका त्यागी, निदेशक टाउन प्लानिंग  भूपेश मालव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles