- कोटा | आयुक्त ममता तिवारी, कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के निर्देशन में दिनांक बुधवार को प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा दोपहर 12.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक व्यापक कार्रवाई की गई।
🔹 अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई
ग्राम रोझडी में न्यास की योजना मुकुन्दरा विहार के समीप स्थित निजी खातेदारी भूमि खसरा संख्या 356/173, क्षेत्रफल 0.80 हेक्टेयर पर काटी गई अवैध (गैर अनुमोदित) कॉलोनी के भूखण्डों की बाउंड्री वॉल तोड़कर मौके पर गैर अनुमोदित कॉलोनी का बोर्ड लगाया गया।
🔹 न्यू मेडिकल कॉलेज के बाहर अतिक्रमण हटे
न्यू मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में मरीजों व एम्बुलेंस की आवाजाही में लगातार आ रही समस्याओं को लेकर प्राप्त शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई। अतिक्रमियों को पूर्व में कई बार समझाइश दी गई, पर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाए गए। अतः अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर सड़क सीमा में दोनों ओर लगी अवैध टपरियां, थड़ियां, ठेले, काउंटर, तथा मकानों व दुकानों के आगे बनी रेलिंग व चबूतरे हटाए गए।
🔹 नयागांव दौलतगंज में भी कार्रवाई
इसी क्रम में नयागांव दौलतगंज क्षेत्र में सड़क सीमा में किए गए अवैध अतिक्रमण भी हटाए गए।
🔹 संसाधन व अधिकारी उपस्थित
सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि करीब 5 घंटे चली इस कार्रवाई में प्राधिकरण की दो जेसीबी व डम्पर सहित प्राधिकरण के जाप्ते की सहायता ली गई।
कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चन्द्र प्रजापति, हरीश कुमार गुप्ता, प्रफुल्ल गोयल, पटवारी हितेश माहेश्वरी, संदीप गोचर सहित प्राधिकरण का जाप्ता उपस्थित रहा।






