कोटा/ वांछित फाउंडेशन दिल्ली टीम द्वारा 16 दिसंबर विजय दिवस, 1971 को दण्ड प्रहार महायज्ञ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नॉलेज किंग्डम अकैडमी विद्यालय के बच्चों संग उन्हें दंड अभ्यास करा कर विजय दिवस का महत्व समझाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की बहादुरी और बलिदान के बारे में बताना था। वांछित फाउंडेशन दिल्ली की टीम ने बच्चों को दंड अभ्यास करा कर उन्हें देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत किया।

वांछित फाउंडेशन दिल्ली की टीम का मानना है कि बच्चों को देश के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानना आवश्यक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को विजय दिवस का महत्व समझाने का प्रयास किया गया। डॉ. सुनीता मेहरोत्रा, संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा, वांछित फाउंडेशन ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सी एस चौहान, प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी सूर्या एवम् समस्त अध्यापकों एवम् स्टाफ को विद्यालय प्रांगण में विजय दिवस को समस्त आर्मी को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया।
डॉ सुनीता मेहरोत्रा ने विद्यालय के चेयरमैन के एस चौहान जी, प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी सूर्या का विशेष आभार प्रकट किया कि वह अपने विद्यालय में इस तरह की एक्टिविटी कराने पर हमेशा तत्पर रहते हैं।






